मालखेड़ा बायपास पर सड़क हादसा,एक की हुई मौत, तेज गति ट्रैक ने मारी ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर,पढ़ें ये खबर
27 Nov 2025
Technology
नीमच। महु नीमच हाईवे पर मालखेड़ा बायपास पर आज गुरुवार सुबह मालखेड़ा संयोग होटल के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने गिट्टी से भरे टैक्टर को मारी जोरदार टक्कर , टक्कर से एक व्यक्ति की हुई मौत। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुची,जिसके पश्चात तत्काल मृतक को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला कोटपुतली राजस्थान मृतक अतर सिंह जिला कोटपुतली राजस्थान और साथी विजेंदर दोनों नयागांव की और से दोनों पैदल आ रहे थे कि इस बीच रास्ते में चलते हुए टैक्टर से लिफ्ट मांगी और दोनों ट्रैक्टर पर सवार होकर भाटखेड़ा की और अपने ट्रक के पास जा रहे थे तभी पीछे से भारी वाहन ने पीछे से आकर टक्कर मार दी जिससे अतरसिंह की मौके पर ही मौत हो गई । जिसे एंबुलेंस द्वारा नीमच जिला चिकित्सालय से शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सोपा जाएगा। सिटी थाना पुलिस ने मामला जांच में लिया है