विजयपुर में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा 7 हजार से अधिक वोटों से जीते, तो बुधनी में भाजपा को बढ़त
23 Nov 2024
MP NEWS
आज यानी 23 नवंबर को विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आएंगे। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है। विजयपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने भाजपा के रामनिवास रावत को हरा दिया है। मल्होत्रा ने 7228 वोट से जीत दर्ज की है। मतगणना की शुरुआत से मल्होत्रा आगे थे, लेकिन बीच वे पिछड़ गए थे। हालांकि, आखिरी राउंड की काउंटिंग में उन्होंने फिर बढ़त हासिल की जो आखिरी तक बनी रही। हालांकि, अभी तक चुनाव आयोग ने आधिकारिक रूप से पुष्टी नहीं की है।