Malwa Halchal
Ladli Behna Yojana: शिवराज सरकार की लाडली बहना योजना के लिए अब नहीं होगी आय प्रमाण पत्र की जरूरत, सिर्फ इन दस्तावेजों से होगा काम
04 Mar 2023
MP NEWS

- लाडली बहना योजना का आवेदन 5 मार्च से भरना शुरू कर दिए जाएंगे. इसके पहले सरकार ने लाडली बीमा योजना की पात्रता को लेकर एक गाइडलाइन जारी की है. हालांकि विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्पष्ट कर दिया है कि केवल आधार और समग्र आईडी से ही काम चल जाएगा. बहनों को आय और निवास प्रमाण पत्र की कोई आवश्यकता नहीं लगेगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना योजना की घोषणा के बाद कांग्रेस भी पसोपेश में है. लाडली बहना योजना के जरिए सरकार एक करोड़ परिवारों तक एक हजार रुपये प्रति माह पहुंचाएगी. इस योजना को लेकर बजट में भी 8000 करोड़ रुपए की स्वीकृति हो चुकी है. लाडली बहना योजना को लेकर सरकार की ओर से कई शर्तें भी जारी की गई, इसमें मध्य प्रदेश का निवासी होना अति आवश्यक है.
Malwa Halchal