भाजपा नेता समन्दर पटेल ने की सिंधिया से मुलाक़ात।
04 Jul 2023
MP NEWS
नीमच। आज नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य व जावद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता समन्दर पटेल ने मंत्रालय में मुलाक़ात कर जावद विधानसभा क्षेत्र पर चर्चा की व श्रीमन्त सिंधिया जी को जावद विधानसभा आने हेतु आग्रह किया।