गुरु पुर्णिमा उत्सव पर सरवानिया में आयोजन, यशवंत यादव ने कहा- सामाजिक समरसता कुटुम्ब प्रबोधन पर्यावरण स्व आधारित
11 Jul 2025
NEEMUCH NEWS
सरवानियां महाराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बेनर तले गुरुवार शाम को शहर के एक निजी विद्यालय न्यु इनोसेंट एकेडमी में गुरु पुर्णिमा उत्सव मनाया गया। भगवा ध्वज को प्रणाम कर गुरु पुर्णिमा उत्सव कि शुरुआत की गई। समर्पण, प्रार्थना व गीत की पंरपरा के बाद यशवंत यादव विभाग प्रर्यावरण प्रमुख मंदसौर ने बौद्धिक देते हुए कहा कि समाज में पांच परिवर्तन लाने की दिशा में काम करना है। समाज में सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण, स्व आधारित व्यवस्था और नागरिक कर्तव्य की भावना समाज में लाना है। यादव ने गुरु और शिष्य की पंरपरा और उनके महत्व का वर्णन करते हुए गुरु पुर्णिमा की महिमा पर प्रकाश डाला। इस दौरान नगर सह कार्यवाह संदीप राठौर सहित अन्य स्वयं सेवक उपस्थित थे।