आण आश्रम कुकड़ेश्वर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा का पर्व, भजन-कीर्तन, गुरु पूजन और आध्यात्मिक वातावरण से
11 Jul 2025
NEEMUCH NEWS
कुकड़ेश्वर। गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व इस वर्ष भी कुकड़ेश्वर स्थित आन आश्रम में बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आश्रम पर आगमन प्रारंभ हो गया था, जो दिनभर निरंतर जारी रहा। आश्रम परिसर में भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। दिनभर भजन-कीर्तन, गुरु पूजन और आध्यात्मिक वातावरण से आश्रम गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने गुरु श्रीश्री 1008 बाल योगी, राज नाथ जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अनेक भक्तों ने गुरु चरणों की पूजा कर अपने जीवन को धन्य किया। शाम के समय भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसादी ग्रहण की। भक्ति और सेवा के इस अद्भुत संगम ने गुरु पूर्णिमा पर्व को और भी दिव्य बना दिया। गुरु राज नाथ जी ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए गुरु महिमा का महत्व बताया और उनके जीवन में सद्मार्ग पर चलने का संदेश दिया।