धामनिया में गुरु पूर्णिमा पर तैयारी शुरू,राजस्थान के पुष्कर से गुरुदेव कृष्णा दीदी एवं जीवन भारती बिजोलिया से महान संत के सानिध्य में मनाई जाएगी
08 Jul 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। गुरु शिष्य पारंपरिक महोत्सव गुरु पूर्णिमा को लेकर धामनिया गांव के चार भुजानाथ मंदिर पर महोत्सव गुरु पूर्णिमा को बड़े ही भव्यता के साथ मनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। ग्राम धामनिया में गुरु पूर्णिमा महोत्सव में राजस्थान के पुष्कर से गुरुदेव कृष्णा दीदी जी एवं जीवन भारती जी बिजोलिया से महान संत पधारेंगे। 10 जुलाई की रात्रि 8:00 बजे से चारभुजा मंदिर धामनिया पर गुरु पूर्णिमा का आयोजन रखा गया है । जिसमें समस्त भक्तों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर सत्संग का लाभ लेवे