नीमच। मनासा तहसील के कुकडेश्वर में रविवार को शहस्त्रमुखेश्वर महादेव मन्दिर पर आयोजित रावत मीणा समाज के उन 250 से अधिक छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। रावत मीणा समाज द्वारा प्रतिभावान सम्मान समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मीन भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। रविवार को रावत मीणा समाज द्वारा जिले के 250 अधिक छात्र छात्राओं का समाज के उन लोगों नें सम्मानित कर उत्साह वर्धन किया समाज के लोग किसी न किसी पद पर हैं। आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीना समाज के 250 मेधावी विद्यार्थियों एवं राजकीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों को गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिन्होंने कक्षा 10 वीं और कक्षा 12 वीं में अपनी प्रतिभा दिखाई इस कार्यक्रम में मुरैना जिले के सबलगड़ से आये गजेंद्र मीणा नें समाज के छात्र छात्राओं को नई दिशा प्रदान की समाज में जो बच्चे अच्छे पड़ लिख गये उनकी समाज और देश इज्जत करते और उन्हें सरकारी नौकरिया और बड़े बड़े प्रायवेट सेक्टर में कार्य करने का मौका मिलता आज समाज के एक प्रतिशत लोग सरकारी नौकरी कर रहे तो कल 10 और समाज का नाम रोशन होगा। वही भोपाल से आये मनोहरलाल मीणा नें कहा नीमच जिले में मीणा समाज के छात्र छात्राओं नें पड़ाई में इतिहास रचा 60 प्रतिशत से लेकर 92 प्रतिशत तक नंबर लाये चंद्रप्रकाश पण्डा नें कहा में भी सरकारी स्कुल में पढ़ा जब इतनी कम्प्यूटर लेपटॉप मोबाइल जैसे साधन संसाधन आ गये और प्रायवेट स्कूलों में पढ़ना कोचिंग जाना इतनी सुविधाएं होने के बाद कुछ बच्चे पढ़ने में पीछे रह रहे कांग्रेस नेता और वकील ओम रावत नें कहा रावत मीणा समाज के छात्र छात्राओं के सम्मान में रखे गये इस  कार्यक्रम में सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामनायें करते हे वही रामकिशन रावत नें कहा आज मीणा समाज के छात्रों के सम्मान करने पर बड़ी खुशी इनमे से पाँच प्रतिशत छात्र भी नौकरी और व्यापार में जायेंगे तो समाज के लिए बड़े गौरव की बात होंगी, राहुल रावत सरपंच हनुमंतिया नें भी समाज उत्थान के लिए कहा उक्त कार्यक्रम के उद्बोधन के बाद सभी छात्र छात्राओं को प्रसंशा पत्र और मेडल सौंपकर सम्मानित किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुकडेशवर भाजपा मण्डल अध्यक्ष मंगल रावत एल एन रावत लक्ष्मीनारायण रावत, निरधारी शिवजी रावत सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता और समाज के विभिन्न पदों पर कार्यरत लोग उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक शिवजी द्वारा किया गया।