नीमच। जिले में पिछले साल के मुकाबले इस बार जल्दी मानसून आने से आषाढ़ माह की बारिश सावन का अहसास करा रही हैं। चारों तरफ हरियाली छाने के साथ ही जिले में जल संसाधन विभाग के 39 में से 3 तालाब लबालब हो चुके हैं। जबकि 20 तालाब में करीब 40 प्रतिशत फीसदी पानी की आवक हो चुकी हैं।
बता दे इस बार आषाढ़ माह ऐसा लग रहा है जैसे सावन माह आ चुका हैं। इसका खासा नजारा बुधवार को देखने को मिला,जब पूरे जिले में कही तेज तो कही रिमझिम बारिश का दौर देखने को मिला। जिले के सिंगोली रतनगढ़ क्षेत्र में मंगलवार रात्रि से बुधवार दोपहर तक जारी मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र की प्रमुख नदी ब्राह्मणी और गुंजाली उफान पर आ गई । इधर भारी बारिश होने से सिंगोली रतनगढ़ क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जल संसाधन विभाग के 3 तालाब लबालब होकर बहने लगे हैं। जिसमें
बोरदिया तालाब ,ग्राम जाट के पास अंगोरा तालाब ओर दड़ौली के पास मालगढ़ तालाब शामिल है।
मोरवन तालाब एक दिन में 26 प्रतिशत हुई पानी की आवक
जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में विभाग के 39 तालाब हैं। जिसमें 2 तालाब मध्यम हैं जबकि 37 तालाब छोटे हैं। मध्यम तालाब में मोरवन डेम और ठिकरिया बांध शामिल हैं। जिसमें से मोरवन बांध में मंगलवार रात्रि से बुधवार दोपहर तक हुई बारिश के कारण 24 घंटे में 26 प्रतिशत पानी की आवक हुई है। हालांकि नीमच क्षेत्र तेज बारिश नहीं होने से फिलहाल ठिकरिया बांध में पानी की आवक नहीं हैं ठिकरिया बांध का जलस्तर वही हैं जो बारिश के पूर्व बना हुआ था।
14 तालाब अब तक खाली
जल संसाधन विभाग के सिंचाई के लिए आरक्षित 34 छोटे तालाब में से 20 तालाब जून माह में करीब 40 प्रतिशत पानी की आवक हो चुकी हैं,जबकि 14 तालाब ऐसे हैं जिसमें अभी तक पानी की आवक नहीं हुई हैं। मामले में जल संसाधन विभाग के एडीओ हिमांशु भाभोर का कहना है कि इस बार जून माह के आरंभ से अच्छी बारिश का दौर
जारी हैं जिसके कारण तालाब ओर बांध में पानी की आवक शुरू हो चुकी हैं अगर बारिश का दौर ऐसा ही चलता रहा जो इस बार जल्द ही सभी तालाब लबालब हो जाएंगे।