नीमच में मध्य प्रदेश पटवारी संघ की जिला शाखा ने सोमवार आज  शाम 5 बजे कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पटवारी संघ ने कई मांगों को लेकर आवाज उठाई है। पटवारियों की प्रमुख मांगों में 2800 रुपए ग्रेड पे का लाभ, नायब तहसीलदार पद के लिए विभागीय परीक्षा का आयोजन और अंतरजिला ट्रांसफर शामिल हैं। पटवारियों की न्यूनतम योग्यता स्नातक और सीपीसीटी परीक्षा पास होना है। हजारों पटवारियों की गोपनीय चरित्रावली वर्षों से नहीं लिखी गई है। इससे उन्हें समयमान वेतन और पदोन्नति का लाभनहीं मिल पा रहा। संघ ने पुलिस की तरह शनिवार-रविवार की ड्यूटी पर एक माह का अतिरिक्त वेतन मांगा है।
संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी
स्वामित्व योजना का मानदेय अभी तक नहीं मिला है। साइबर तहसील भोपाल में हजारों नामांतरण लंबित हैं। नीमच ग्रामीण तहसील में स्वीकृत पद से 6 पटवारी सरप्लस हैं। संघ ने इन्हें नियमित हल्कों में पदस्थ करने की मांग की है।
स्वामित्व योजना का मानदेय अभी तक नहीं मिला है। साइबर तहसील भोपाल में हजारों नामांतरण लंबित हैं। नीमच ग्रामीण तहसील में स्वीकृत पद से 6 पटवारी सरप्लस हैं। संघ ने इन्हें नियमित हल्कों में पदस्थ करने की मांग की है। पटवारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।