श्रम विभाग ने पंडित पुड़ी भोजनालय पर की कार्रवाई,
27 Jun 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। गुरुवार को शहर में एक भोजनालय पर कार्रवाई कर बाल श्रमिक को मुक्त कराया। नीमच शहर में लगातार बालिकाओं से बाल श्रम करवाने की शिकायतों पर कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद श्रम विभाग का अमला कार्रवाई करने दौड़ा। पूरे शहर में कराए गए विशेष अभियान के तहत गहन जांच के दौरान टैगोर मार्ग पर विजय टॉकीज चौराहे के पास स्थित पंडित पुड़ी भोजनालय पर एक नाबालिग काम करता पाया गया। जिसके बाद बाल श्रम अधिनियम के तहत श्रम विभाग की तीन द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। श्रम अधिकारी ने बताया कि यह बाल किशोर पिछले एक माह से यहां काम कर रहा था। जिसकी पुष्टि हुई हैं। इस पूरी कार्रवाई में श्रम विभाग की टीम में श्रम निरीक्षक सज्जनसिंह चौहान,महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधि ओर पुलिस की ओर से राहुल सोलंकी मौजूद रहे। जिन्होंने मिलकर कार्रवाई को अंजाम दिया हैं । श्रम अधिकारी ने शहर के दुकानदारों से कड़े शब्दों में अपील की हैं कि वे किसी भी नाबालिग बच्चे से काम न करवाएं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि बाल श्रम करवाना न केवल बच्चे के भविष्य को अंधकार में करता हैं बल्कि एक गंभीर अपराध भी हैं। जिस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जावेगी। उन्होंने अधिनियम के प्रावधानों को दोहराते हुए बताया कि बाल श्रम के दोषी पाए जाने पर 50 हजार रुपए का जुर्माना ओर एक साल तक की कैद हो सकती हैं । विभाग ने यह भी साफ कर दिया हैं कि जिले में बाल श्रम के खिलाफ जांच पड़ताल जारी रहेगी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि कोई भी बच्च अपने बचपन को खोकर मजदूरी करने पर मजबून न हो