सिंगोली। सिंगोली तहसील के ग्राम फुंसरिया गांव में घरेलू आपूर्ति  ठप्प होने के चलते गांव वालों को बारिश के समय परेशान होना पड़ रहा हैं। बिजली की केबल फाल्ट होने के कारण आये दिन बिजली का ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति ठप्प हो जाती है। ग्रामवासी अपनी जेब से चंदा इकट्ठा कर खराब ट्रांसफार्मर को जावद पहुचाकर पुनः नया ट्रांसफर लेकर आते है और फिर जल जाता हैं,,ग्रामीणजन ने कई बार अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी अब समस्या का  समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। ग्रामीणजन ने कई बार स्थानीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा,सांसद सुधीर गुप्ता,जिला कलेक्टर सहित बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया हैं।  बारिश के दिनों मे बिजली आपूर्ति ठप्प होने से ग्रामीणों का बुरा हाल है। ग्रामीण विभाग कार्यालय के चक्कर काट काट कर परेशान हो चुके है। मगर ग्रामीणों की समस्या ओर विभाग कोई ध्यान नहीं  देने से रोष बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना कि बिजली आपूर्ति ठप्प होने से घरेलू कार्य बाधित है। वहीं बिजली विभाग ने यह कहकर पल्ला झाड़ लेता हैं कि खराब केबल को बदलने का टेंडर हो चुका हैं।, जल्द ही आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा