मंदसौरः मंदसौर जिले  में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां मात्र पचास रुपये के लिए छह लोगों ने एक युवक को मारा पीटा और अपहरण करके राजस्थान ले गए। घटना के पांचवे दिन पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य फरार हैं। भानपुरा पुलिस ने अपहरण के एक मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अभी भी फरार हैं। 13 जून को रामविलास मीणा ने अपने बेटे बबलू उर्फ ईश्वर मीणा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गरोठ की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील ने बताया कि पुलिस ने कॉल डिटेल्स, मोबाइल रिकॉर्डिंग और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच की। 17 जून को आरोपियों ने पीड़ित बबलू को भवानी मंडी राजस्थान स्थित नून हॉस्पिटल के पास एक खेत के कुएं पर बने कमरे में बंधक बनाया। उसके साथ मारपीट की और धमकी देकर भानपुरा के चंबल चौराहे पर छोड़ दिया। पुलिस ने रेहतडी निवासी रणजीत सिंह (27), देवी सिंह (50), सुनारी निवासी राकेश (30), और रत गुराडिया निवासी गोपाल प्रजापति (28) को गिरफ्तार किया है। प्रधान सिंह, दीवान सिंह सोंधिया और एक अन्य आरोपी फरार हैं।
50 रुपये लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद,मामला मंदसौर के भानपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां बाबूल्दा निवासी बबलू मीणा भानपुरा रोड पर ढाबा संचालित करता है और 13 जून को इसी ढाबे पर बबलू का मात्र 50 रूपये की लेनदेन की बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। वे सभी आरोपी मिलकर बबलू के साथ मारपीट किये और अपहरण कर राजस्थान ले गए। बबलू के पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जुट गई। राजस्थान के भवानीमंडी से युवक बरामद वारदात के पांचवे दिन पुलिस राजस्थान के भवानीमंडी के पास एक खेत में बने कमरे से बबलू को सकुशल बरामद कर लिया। इसके साथ अपहरण करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। दो आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं। पुलिस उन्हें भी गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी है।
पीड़ित परिजनों ने कही ये बात बबलू के पिता मोहनलाल मीणा ने बताया कि 50 रुपये को लेकर झगड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि बबलू को फोन लगा कर बुलाया गया। उसके साथ मारपीट की गई। उसे रेहटडी ले जाया गया और वहां से सुनारी वाले देवीसिंह को सौंपा गया और कई दिन तक अपहरण करके रखा गया। परिवारजनो ने समाज को बताया कि मेरे बेटे के साथ गलत हुआ है और समाज जनों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। सामने आया पुलिस का बयान वहीं एएसपी हेमलता कुरील ने बताया कि आरोपियों का 50 रुपये के लेन-देन में विवाद हुआ था। आरोपियों का कहना है कि उनका 50 रुपये बबलू मीणा ने नहीं दिया था। फिलहाल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो अन्य फरार हैं। उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।