नीमच। नगर पालिका प्रशासन में बड़ा बदलाव हुआ है। सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ के निलंबन के बाद कार्यवाहक सीएमओ का प्रभार ओएस जमनालाल पाटीदार को सौंपा गया था। आज मंगलवार को नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा किए गए थोकबंद तबादलों के तहत जावरा नगर पालिका की मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया को नीमच भेजा गया है। वह अब नीमच नगर पालिका की नई मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) होंगी। दुर्गा बामनिया पूर्व में भी नीमच जिले की डिकेन नगर परिषद मैं सीएमओ के पद पर श्रेणी 'ग' की अधिकारी रह चुकी हैं और अब जावरा, जिला रतलाम में नगर पालिका सीएमओ के रूप में सेवाएं दे रही थीं। उनकी कार्यशैली को लेकर जावरा में सकारात्मक चर्चा रही है। नीमच नगर पालिका में अब उनसे प्रशासनिक सख्ती और पारदर्शिता की उम्मीद की जा रही है। सीएमओ पद पर यह नियुक्ति शहर के विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।