जावद जनपद के बराडा गांव में प्रधानमंत्री आवास के नाम पर सरपंच और उसके बेटे पर आवास 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लग रहे है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उनका प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत  आवास की मंजूरी प्राप्त हुई थी, जिसके तहत उन्होंने अपने पिता भरतदास बैरागी के नाम दर्ज खसरा क्रमांक 182 की भूमि पर आवास निर्माण प्रारंभ किया था। योजना के अंतर्गत उन्हें दो किस्तों में 25,000 और 40,000 की राशि प्राप्त हो चुकी है। आरोप है कि ग्राम पंचायत बराड़ा के सरपंच यशवंत सिंह और उनके पुत्र रघुवर सिंह ने उनसे 25,000 की रिश्वत की मांग की। जब उन्होंने यह राशि देने से इनकार किया, तो सरपंच पक्ष ने उनका निर्माण कार्य रुकवा दिया और जान से मारने की धमकी भी दी । लवकुश ने इस पूरी घटना को लेकर कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की  मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो तथा सरपंच एवं उनके बेटे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि गरीबों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भय या भ्रष्टाचार के मिल सके।फिलहाल कलेक्टर कार्यालय ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।