निंबाहेड़ा। पूर्व सीएम अशोक गहलोत 12 जून गुरुवार को चित्तौड़गढ़ आएंगे। पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 12 जून सुबह छह बजे जयपुर से प्रस्थान कर सात बजे उदयपुर महाराणा प्रताप एयरपोर्ट से कीर की चौकी, मंगलवाड़, भादसोड़ा चौराहा, होडा चौराहा, रिठोला चौराहा होते हुए आनंदम रिजॉर्ट पहुंचेंगे। जहां चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ रूबरू होकर उनके साथ स्नेहभोज करेंगे। उसके पश्चात सुबह 11 बजे मीडिया से मुखातिब होंगे। इसके बाद निंबाहेड़ा,छोटीसादड़ी होते हुए दोपहर डेढ़ बजे प्रतापगढ़ पहुंचकर पूर्व विधायक रामलाल मीणा की ओर से आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि होडा चौराहा से भदेसर मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी वाहन रैली के काफिले के रूप में रिठोला चौराहा होते आनंदम रिजॉर्ट तक भव्य स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। इधर गहलोत के आगमन को लेकर स्वागत तैयारी बैठक हुई। इसमें शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, ब्लाक अध्यक्ष विक्रम जाट, पीसीसी सचिव रणजीत लोठ, पूर्व नगर परिषद सचिव रणजीत लोठ, पूर्व नगर परिषद सभापति रमेशनाथ योगी, उप सभापति कैलाश पंवार, विस प्रभारी नगेंद्र सिंह राठौड़, संगठन महामंत्री महेश काकानी, लादूलाल धाकड़, मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी, राजीव गांधी पंचायत राज के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद पालीवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश सोनी, कालूलाल जाट, राजदीप सिंह राणावत, अर्जुन रायका, महावीर सिंह डेलवास, अभिमन्युसिंह जाड़ावत, गोविंद शर्मा, महामंत्री प्रमोद सिंह तंवर, अहसान पठान, कमल गुर्जर, पूर्व जिला संगठन महामंत्री करणसिंह सांखला, पूर्व पीसीसी सदस्य रामलाल जाट, जिला प्रवक्ता राजेश सोनी, प्रशासक रविराज सिंह जाड़ावत, रघुवीरसिंह, विजयसिंह, गोपाल कुमावत, रामगोपाल लोहार, टिंकू धामानी, मनोहर मेनारिया, अनिल भडकत्या, ललिता रैगर, गेहरू गिरी गोस्वामी, गजानंद शर्मा, राकेश घारू, शंकर सेन, शहर महामंत्री शंभुलाल प्रजापत, युवराज श्रीमाली, नवीन जैन, मोंटीविर सिंह, कौशल बैरवा, दर्पण शर्मा, प्रभु रैगर, बसंतीलाल वेद, सहित कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।