टैक्स की चोरी करने पर मंडी प्रशासन ने कसा शिकंजा,,मंडी टैक्स चोरी कर राजस्थान भेजा जा रहा 60 क्विंटल गेंहू पकड़ा,वसूला जुर्माना
11 Jun 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच । जिले के सिंगोली क्षेत्र में मंगलवार को मंडी प्रशासन की टीम ने मंडी टैक्स चोरी का राजस्थान भेजे जा रहे हैं 60 क्विंटल गेहूं से भरे मिनी ट्रक को पकड़ा। मामले में राजस्थान गेहूं भेजने वाली सिंगोली की व्यापारी फॉर्म से 5 गुना टैक्स जुर्माना के रूप में वसूला गया। कृषि उपज मंडी जावद के प्रभारी समीर दास ने बताया की उप मंडी सिंगोली क्षेत्र में मंडी टैक्स चुकाए बगैर व्यापारियों द्वारा कृषि जींसों को राजस्थान भेजने की सूचना मिल रही थी, जिस पर सहायक उप निरीक्षक गोपाल राठौर को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, जिस पर मंगलवार उप निरीक्षक गोपाल राठौर को और उनकी टीम ने राजस्थान की ओर से जा रही 407 मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 14 जीबी 6081 को पकड़ा। जिसमें करीब 60 क्विंटल गेहूं लदा हुआ था मामले में ट्रक चालक से मंडी अअनुज्ञा दिखाने को कहा गया जिस पर चालक ने मंडी अनुज्ञा होने से इनकार कर दिया और मिनी ट्रक में लदी गेहूं की उपज फर्म कैलाश मोहन जैन की बताई इसके बाद व्यापारी व्यापारी को मौके पर बुलाया गया और जरूरी दस्तावेज दिखाने की निर्देश दिए गए,लेकिन दस्तावेज उपलब्ध नहीं करने पर मंडी टैक्स चोरी करने के मामले में पांच गुना मंडी टैक्स के रूप में 8200 रुपए व ₹290 निराश्रि टैक्स भी वसूला गया।