नीमच। जय मीनेश कल्याण बोर्ड,मध्यप्रदेश शासन भोपाल के तत्वावधान में विधानसभा प्रतिनिधि एवं जिला आमंत्रित सदस्य बैठक का आयोजन बोर्ड के अध्यक्ष लालाराम मीना (पूर्व न्यायाधीश एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) की अध्यक्षता में जय मीनेष कल्याण बोर्ड के सचिव हृदय मोहन मीना पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह मीणा द्वारा बैठक में प्रदेशभर से 55 विधानसभा प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई । नीमच जिले के जावद विधानसभा क्षेत्र से रायसिंह रावत गोठड़ा जिला नीमच मध्य प्रदेश को म.प्र. जय मीनेष कल्याण बोर्ड द्वारा समाज एवं युवाओं के विकास व उत्थान की सरकार की योजनाओ के कियान्वयन का कार्य संपादित कराने में सहयोग हेतु विधानसभा क्षेत्र क्र. 230-जावद का विधानसभा प्रतिनिधि नियुक्त किया जाता है । जय मीनेष कल्याण बोर्ड का मुख्य उद्देश्य मीणा समाज के युवाओं को कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा के माध्यम से स्वरोजगार और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ना है।जय मीनेष कल्याण बोर्ड मीटिंग के दौरान शिक्षा संस्कार अनुशासन समाज को आगे बढ़ाने के लिए सभी सामाजिक बंधु चाहे बेटा हो बेटी को पढ़ाना महत्वपूर्ण बिंदु है।  मीटिंग में चर्चा कई बिंदुओं पर की गई है ।