निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना परिसर से एक पुलिस कॉन्स्टेबल की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना करीब डेढ़ महीने पुरानी है,लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद जब वाहन का कोई सुराग नहीं लगा,तो कॉन्स्टेबल सरियाराम ने 26 मई को आधिकारिक रूप से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला 10 अप्रैल का है,जब सरियाराम के भाई हरलाल मीणा की स्पलेंडर प्लस बाइक थाना परिसर में बाथरूम के पास एक पेड़ के नीचे खड़ी की गई थी। अगले दिन सुबह करीब 9 बजे जब कॉन्स्टेबल सरियाराम वहां पहुंचे,तो बाइक गायब मिली। बाइक की तलाश में थाना परिसर के अंदर और बाहर के इलाकों में खोजबीन की गई। सरियाराम ने अपने साथी पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की,साथ ही पास की सड़कों और क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई। लेकिन एक महीने से अधिक समय तक लगातार प्रयासों के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।