जावद विधानसभा में करोड़ों रुपये की लागत से बने वीरेंद्र कुमार सकलेचा सामुदायिक भवन के डोम में हुआ बड़ा भ्रष्टाचार,समंदर पटेल
27 May 2025
NEEMUCH NEWS
जावद में सामुदायिक भवन की छत से पीवीसी पैनल गिराः एक बच्चा घायल, लोग बोले- निर्माण में घटिया साम्रगी का उपयोग किया
जावद विधानसभा में करोड़ों रुपये की लागत से बने वीरेंद्र कुमार सकलेचा सामुदायिक भवन के डोम भ्रष्टाचार के भेट चढ़ गए ।सोमवार को जावद विधानसभा के नगर जावद में बने सामुदायिक भवन खोर दरवाजा में बने डोम में लगी PVC की छत अचानक नीचे गिर गई, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जावद के वीरेंद्रकुमार सकलेचा सामुदायिक भवन में सोमवार को एक मुंडन समारोह के दौरान छत से पीवीसी पैनल गिरने से एक बच्चा घायल हो गया। यह घटना सुनील पुरोहित के बेटे के मुंडन कार्यक्रम के दौरान हुई। सुबह का सामाजिक कार्यक्रम और भोजन समाप्त होने के बाद कुछ बच्चे डीजे पर नाच रहे थे। इसी दौरान छत का डोम अचानक नीचे गिर पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह घटना भोजन के समय हुई होती, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।जावद विधानसभा के कांग्रेस नेता समंदर पटेल ने कहा कि जिस समय यह घटना हुई,उस दौरान छत के नीचे कोई मौजूद नहीं था,अन्यथा भारी नुकसान हो सकता था। सोमवार को ही शाम को शादी समारोह होने वाला था यहां बड़ी घटना हो सकती थी । वीरेंद्र कुमार सकलेचा सामुदायिक भवन में शाम को शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं,जब अचानक डोम में लगाई गई PVC की छत धराशायी हो गई। यदि यह घटना कुछ घंटों बाद शादी समारोह के दौरान होती, तो स्थिति भयावह हो सकती थी। समंदर पटेल ने कहा कि जावद विधानसभा के जितने भी डोम बनाये जा रहे है सभी मे भारी घटिया निर्माण किया जा रहा है जितने भी जनप्रतिनिधि है सभी की मिली भगत से जहा डोम की लागत 40 से 50 लाख की होती है वहा करोड़ो के बिल लगाए जा रहे है इस लापरवाही की कलेक्टर साहब दुवारा पूरे जावद विधानसभा में जितने भी डोम निर्माण हुए है या हो रहे है उनकी जांच होना बेहद ज़रूरी है। ओर जो दोषी है उनके खिलाफ सख्त करवाई होनी चाहिए ।