अवैध रेत एवं पत्थर का परिवहन करते 6 ट्रैक्टर जप्त
20 May 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। खनिज विभाग नीमच द्वारा अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए मंगलवार को पत्थर एवं रेत खनिज के अवैध परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर खनिज विभाग की टीम मनासा पहुंची। रामपुरा रोड़ मनासा पर विभाग द्वारा दोट्रेक्टर रेत खनिज का अवैध परिवहन करते हुए जप्त कर, मनासा थाने पर अभिरक्षा में रखे गये। इसके पश्चात ग्राम सुवाखेडा में पत्थर (खण्डा एवं फर्शी पत्थर) का अवैध परिवहन करते हुए मौके पर छहट्रेक्टर जप्त किये गये, जिन्हे नयाँगाव पुलिस चौकी पर सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। जिला खनिज अधिकारी आरिफ खान ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर निरन्तर कार्यवाही जारी रहेगी। इस कार्यवाही में सहायक खनि अधिकारी गजेन्द्र सिंह डावर, खनि सर्वेयर सुनील जाधव एवं नगर सैनिक भी शामिल थे।