नीमच। अंचल के प्रतिष्ठित अरोरा परिवार की श्रीमती प्रोमिला देवी अरोरा धर्मपत्नी स्व. श्री अविनाशजी अरोरा का गत दिवस 65 वर्ष की अायु में हृदयाघात से निधन हो गया । वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थी । श्रीमती अरोरा हंसमुख, सौम्य, मिलनसार, धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी । श्रीमती अरोरा स्व. श्री कश्मीरीलालजी अरोरा की पुत्र वधु, जगदीश, अशोक, राकेश एवं दर्शन अरोरा की भाभीजी, नीरज, स्व. अंकुश (गब्बर) की मातुश्री, क्रिश एवं युवराज अरोरा की दादीजी थी । श्रीमती अरोरा ने अपने जीवन में कई तीर्थो की यात्राएं की । कल प्रातः ब.नं. 43, सीअारपीएफ रोड़ से निकली उनकी अंतिम यात्रा में शहर के गणमान्य नागरिकों, समाजजनों, रिश्तेदारों एवं ईष्टमित्रों ने भाग लेकर उन्हें अंतिम विदाई दी । मुक्तिधाम पर अायोजित शोक सभा में हरभजन सिंह सलूजा, ज्ञानी जी साजन सिंह, सतपाल छाबड़ा, मनोहरसिंह लोढ़ा, सुरेश मोड़ी, संतोष चौपड़ा, अश्विनी भारद्वाज, मनोहर अर्जनानी, उमरावसिंह गुर्जर, रविन्द्र गोयल, राहुल पगारिया, डॉ. रितेश छाजेड़, कमल गर्ग, गोपाल गर्ग (जीजी), प्रो. एल.एन. शर्मा, योगेश प्रजापति, रिखब गोपावत, राकेश भारद्वाज, राजेश सोनकर, हरिओम दिवान, जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष मनीष जोशी, हरीश दुअा, संजय किलेवाला, अशोक रामचन्दानी, पिंकू नागोरी, ललित ग्वाला, दीपक चौधरी, विनीत, मुकेश चौपड़ा, मोनू लोक्स, दीपक भंडारी, राजेन्द्र खण्डेलवाल, जनरैलसिंह चौहान, रम्मू अग्रवाल एवं मोहन मेघनानी मंदसौर सहित उपस्थित महानुभावों ने दिवंगत अात्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किये । चलित उठावना अाज 13 मई 2025, मंगलवार सायं 4 बजे से 4.30 बजे सी.एस. अग्रोहा भवन पर रखा गया है ।