रामनगर में युवक ने खेत पर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
01 May 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। जिले के जीरन थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर में एक 22 वर्षीय युवक ने खेत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सोनी उर्फ सोहनलाल पिता सूरजमल, जाति बंजारा, निवासी रामनगर के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, युवक ने रात्रि में अपने खेत पर अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही जीरन पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को जिला अस्पताल नीमच भेजा गया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है एवं घटना के पीछे के कारणों की पड़ताल में जुटी है।
---