रतनगढ़ से दिन दहाड़े भरी दोपहरी में आज फिर एक मोटरसाईकिल चोरी,आखिर इन चोरियों पर क्यो नहीं लग पा रहा है।अंकुश...?
28 Apr 2025
NEEMUCH NEWS
रतनगढ़। आज सोमवार को दिनदहाड़े भरी दुपहरी में लगभग 12:30 बजे फिर से रतनगढ़ में मोटर साईकिल चोरों ने अपना कमाल दिखा दिया। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के अनुसार दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर आए थे।और लिंबोदा राजस्थान के शंभूलाल धाकड़ जिन्होंने रमेश माली की मोबाईल रिपेयरिंग की दुकान (ओम सांईराम) के सामने अपनी हीरो कम्पनी की मोटर साईकिल खड़ी करी एवं प्रभात मशीनरी के यहां ट्यूबवेल के पाईप लेने के लिए आए।इतने में वहां से मोटरसाईकिल चोरी हो गई।सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बताया जा रहा है।कि उक्त दोनो युवक रतनगढ़ घाट की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ज्ञात रहे कि पिछले एक दो सालों में कई मोटर साईकिल रतनगढ़ से चोरी हो गई है।लेकिन आज तक किसी का पता नहीं लग पाया है।