नीमच। शासकीय माध्यमिक विद्यालय प्रांगण, जैन भवन नीमच में 28 अप्रैल को महामांगलिक का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जावद प्रवास के दौरान श्री संघ नीमच का एक प्रतिनिधि मंडल मिला और कार्यक्रम में आमंत्रित किया। उल्लेखनीय है कि छाजेड़ परिवार की ओर से परम पूज्य आचार्य भगवंत नवरत्नसागर जी मसा. के परम शिष्य आचार्य श्री विश्वरत्न सागर मसा. की पावन निश्रा शोक, रोग एवं कष्ट निवारण की महामांगलिक का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री यादव के रविवार को जावद प्रवास के दौरान विधायक जावद ओमप्रकाश सकलेचा के नेतृत्व में युवा उद्योगपति स्वयं सेवी अनिल नाहटा, महावीर जिनालय ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजमल छाजेड़, संजय बेगानी व अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया और नीमच श्री संघ ने की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को 28 अप्रैल को आयोजित महामांगलिक में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्रिका भेंट कर पधारने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने आचार्य भगवंत की निश्रा में आयोजित महामांगलिक में शरीक होकर आशीर्वाद लेना सौभाग्य की बात बताई और उपस्थित होने का आश्वासन दिया।