भाजपा कार्यालय तपोभूमि पर भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई
15 Apr 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। भाजपा प्रदेश संगठन निर्देशानुसार भाजपा कार्यालय तपोभूमि पर अंबेडकर जयंती मनाई गई इस दौरान भाजपा अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि गोयल ने स्वागत भाषण में कहा की बाबा साहब भीमराव अंबेडकर समरसता का प्रतीक हैं वे केवल एक जाति के नेता नहीं अपितु हर वंचितों शोषितों के मसीहा हैं महिला उत्थान के प्रतिक हैं बाबा साहब ने हमे हक अधिकार और सम्मान के साथ जीना सिखाया हैं. नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने आजादी के वक्त से आज तक बाबा साहेब अम्बेडकर के साथ सदैव अन्याय किया. उन्हें चुनाव नहीं लड़ने दिया, उन्हें हराया, 45 साल तक कहीं उनका चित्र नहीं लगने दिया न ही कोई पुरस्कार दिया. जबकि भाजपा सरकार ने बाबा साहब को भारत रत्न देने का काम किया हैं विधायक ने कहा कि शिक्षा और रोजगार में वंचित वर्गों की भागीदारी बढ़ाने के लिए मोहन सरकार ने कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं. संविधान की रक्षा और अजा व अजजा समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए भाजपा सरकार दृढ़ संकल्पित हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में संविधान के साथ छेड़छाड़ कर तुष्टिकरण की राजनीति की है. और आपातकाल के दौरान नागरिक अधिकारों का हनन किया। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान सामाजिक न्याय, समानता और नागरिक अधिकारों की रक्षा करने का मूल आधार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश संविधान की मूल भावना के अनुरूप विकास की ओर अग्रसर है. जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल के द्वारा संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया गया जिसे उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने दोहराया व आत्मसात करने का वचन लिया। इसके पश्चात भाजपा कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय तपोभूमि से अंबेडकर सर्किल तक वाहन रैली के रूप में पहुंचे एवं बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया गया इस दौरान कार्यक्रम के नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिती सदस्य हेमंत हरित एवं महेंन्द्र भटनागर, जिला उपाध्यक्ष सुनील कटारिया, जिला मंत्री ललीत ग्वाला, भाजपा अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि गोयल, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना जयसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव, मोहनसिंह राणावत, विश्वास पाटीदार, विकास नामदेव, अजा महामंत्री पुष्कर सिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेश जैन, मंडल महामंत्री अनिल माली, दुर्गेश शर्मा, विक्की छाबड़ा, सतीश यादव, ममता नागदा, ज्योति सिसोदिया, जिला पंचायत सदस्य मनीषा धाकड़, पार्षद छाया जयसवाल, राकेश किलोरिया, कमल शर्मा, योगेश कवीश्वर, अजा मंडल अध्यक्ष अशोक बलाई, जीवन कुमार, घीसालाल बैरवा सहित सावित्री वर्मा, रचना गर्ग, ममता धाकड़, सुंदर बाई कौशल, अरूणा तलरेजा, राजेश बैरागी, कृष्णा मेहरा, दीपक पुरोहित, नितेश टांक, जगदीश परमार, दिनेश बनौधा, मनीष जैन, राहुल पामेचा, गिरधारी यादव, हितेश राजोरा, निशांत अंब, भगवती कौशल, रवि ओझा, राजेन्द्र वर्मा, चंद्रप्रकाश तलरेजा, अमन दिवान, अजेश जाट, कांता सिसोदिया, योगेश राजोरा भाजपा सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें कार्यक्रम संचालन दारा सिंह यादव ने किया तथा अंत में आभार मोहन सिंह राणावत ने माना।