नीमच। 10 अप्रैल गुरुवार को जावद खंड के रामनगर सुठोली ग्राम में श्री रामजानकी मंदिर परिसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधि समग्र ग्राम विकास द्वारा मिट्टी पूजन एवं गंगाजल पूजन कार्यक्रम हुआ जिसमें जिला सहकार्यवाह विश्वास यादव द्वारा बताया गया है की जगत जननी धरती माता सबसे सहनशील होती हैं। वसुंधरा हमें सब कुछ देती हैं । धरती माता से बड़ा सहनशील कोई नहीं हैं धरती माता सब कुछ सहन करते हुए भी पवित्र हैं अपने पुत्रों को समानता की दृष्टि से देखती हैं। कृषकों से आग्रह किया हैं कि धरती माता की पूजन अर्चना करने के बाद ही कृषि कार्य प्रारंभ करने की बात कहीं हैं। जैविक खेती की शुरूआत छोटे रूप से करने की बात कही रसायनमुक्त फसल उत्पादन लेना,कैंसर जैसी और अन्य गंभीर बीमारी से बचाव हेतु जैविक खाद्य सामग्री का प्रयोग करना आवश्यक बताया। सिंगल प्रयोग प्लास्टिक के प्रयोग पर पूर्णतः रोक,प्लास्टिक डिस्पोजल, प्रदूषण, आदि जो हमारी धरती माता और जल आदि तत्वों को प्रदूषित करते हैं उनका उपयोग बंद हो इस पर जानकारी दी और बताया जल संकट नदियों तालाबों का पानी कैसे दूषित होता जा रहा है जहरीले रसायन से पानी दूषित हो रहा है आज भूमिगत जल सैकड़ों फिट की गहराई पर भी उपलब्ध नहीं हैं। वर्षा जल को भूमिगत संग्रहण, तालाबों के एकत्रित करके भी जलस्तर बढ़ा सकते हैं। बढ़ते तापमान का कारक भी पर्यावरण के लिए हानिकरक हैं प्रति व्यक्ति कम से कम 10 पौधे लगाए और उनकी देखभाल करने की बात कहीं जिससे तापमान वृद्धि पर रोक लगाई जा सके। मिट्टी पूजन और गंगाजल पूजन में ग्राम के सभी समाजजन ओर माता बहनों ने भाग लिया व शपथ ली कि हम जैविक खेती को प्राथमिकता देंगे और अनावश्यक खर्च से दूर रहेंगे। पूजन में सह जिला कार्यवाह विश्वास यादव खण्ड कार्यवाह विजयसिंह राणावत, खंड प्रचार प्रमुख रोशन कहार मंडल कार्यवाह संजय पाटीदार सहित संघ के कार्यकर्ता व ग्रामजन उपस्थित थे।