बेंगु में धर्म विरोधी पुस्तकें बांटते हुए 7 जनों को किया पुलिस ने गिरफ्तारः बेगूं में लोगों को रोककर कर रहे थे सनातन धर्म का विरोध, शिकायत के बाद पुलिस ने पकड़ा
05 Apr 2025
NEEMUCH NEWS
बेगूं में चैत्र नवरात्रि महोत्सव के दौरान जोगणियां माता शक्तिपीठ के पास लोगों को रास्ते में रोककर सनातन धर्म विरोधी पुस्तकें बांटने के आरोप में पुलिस 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जोगणियां माता शक्तिपीठ संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने बेगूं थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपी मध्यप्रदेश के विभिन्न गांवों से आए थे। थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गोपाल सुथार, नवीन पालीवाल, नाना लाल भील, ओमप्रकाश धाकड़, नरेंद्र भील, घीसालाल धाकड़ और राजू धाकड़ शामिल हैं। थानाधिकारी ने बताया कि पूछताछ में इन सभी ने खुद को जेल में बंद बाबा रामपाल का अनुयायि बताया है।