नीमच । नव निर्मित न्यायालय भवन में वकीलों की बैठक व्यवस्था उचित नहीं होने के कारण, विगत तीन दिनों से चरणबद्ध तरीके से चल रहा वकीलों का आंदोलन चौथ दिन भी जारी रहा। इस दौरान वकीलों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते आंदोलन भी तेज होता जा रहा है। वकीलों के चल रहे आंदोलन को धीरे धीरे सर्व समाजजनों और विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संगठनों का भी समर्थन मिलता जा रहा है। इसी तारतम्य में पूज्य सिंधी पंचायत ने भी वकीलों की उचित बैठक व्यवस्था की मांग को जायज ठहराते हुए वकीलों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारीगण गुरुवार को धरना स्थल पर पहुंच कर, जिला अभिभाषक संघ को समर्थन पत्र सौंपा, जिसका वाचन जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष मनीष जोशी ने किया।इसी श्रृंखला में जिला अभिभाषक संघ द्वारा शुक्रवार को सुबह पुरानी कोर्ट से निकाली गई, मौन पैदल रैली का भी पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारियों ने प्लेटिनियम चौराहा स्थित अशोका इलेक्ट्रिकल पर पुष्प पंखुड़ियों से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष 'मुखी' ईश्वर आहूजा, उपाध्यक्ष राजकुमार मंगवानी, महासचिव महेश वर्धानी, कोषाध्यक्ष पुरन रामचंदानी, सह सचिव किशन अंदानी, जीतू तलरेजा, पूर्व मुखी मनोहर अर्जनानी सहित पंचायत के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।