मोरवन - शासकीय हाई स्कूल मोरवन में 1 अप्रैल 2025 को प्रवेशोत्सव मनाया गया जिसमे विद्यार्थियों को नए सत्र की निःशुल्क पाठ्य पुस्तक विद्यालय प्राचार्य एवम अतिथिगण द्वारा वितरित की गई। इस सुअवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व सरपंच पृथ्वीराज जाट एवम सरपंच प्रतिनिधि पृथ्वीराज लाला उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथिगण द्वारा बच्चो को अच्छी पढ़ाई करने के लिए समझाइश दी गई।  एवम प्राचार्य किरण जैन द्वारा बच्चो को संबोधित किया गया जिसमे बच्चो को पिछले सत्र में अच्छी पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया तो वही आने वाले सत्र में पिछली त्रुटियों को न दोहराने एवम आने वाले सत्र में अच्छी पढ़ाई कर जीवन में आगे बढ़ने  के लिए प्रोत्साहित किया गया एवम बच्चो के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए विद्यार्थी जीवन में किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे वह जीवन के आगे बड़ सके एवम अपने माता पिता एवम देश के गौरव की उन्नति में भागीदार बन सके कई बिंदुओं पर बच्चो को समझाइश दी गई।