शहर के सहनशील नागरिकों के नाम... खत
18 Mar 2025
NEEMUCH NEWS
शहर के सहनशील नागरिकों को नमस्कार, आप धन्य है, गजब की सहनशीलता है आपकी, महान है आप, गजब की शक्ति के दाता, अब हमारा शहर क्रूर आक्रामक्कारी पशुओं के हवाले है कोई सुनने ना बोलने वाला है माना पशु प्रेम होना चाहिए लेकिन वह खूंखार आक्रमणकारी होकर हमला करे, तो अपनी रक्षा के लिए भी कुछ तो करना पड़ता है? लेकिन हम केवल सरकारी अस्पताल में जाकर इंजेक्शन लगवा लेते हैं क्यों विरोध में क्यों नहीं बोलते जबकि लोकतंत्र के प्रहरी प्रतिदिन इन घटनाओं की बड़े-बड़े समाचारो में विस्तृत जानकारी लिख रहे हैं, किसी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है प्रतिदिन बुजुर्ग महिलाएं बच्चों को काट रहे हैं वह इस आक्रमण का शिकार हो रहे हैं फिर भी चारोंऔर शांति है क्योंकि शहर में विकास की गंगा निरंतर बह रही है कोई विरोध करने वाला नहीं केवल एक नियम जो सब पर भारी है ।इसका पूर्ण अक्षरत पालन हो रहा है जबकि खूंखार दरिंदे कुत्ते हर क्षेत्र में आक्रमण कर रहे हैं फिर इन्हें पकड़ा क्यों नहीं जा रहा है मेरे शहर के महान विचारक ,चिंतक ,क्रांतिकारी ज्ञानवान ,नागरिक ,दिल्ली मुंबई, जम्मू कश्मीर ,मणिपुर की घटनाओं का विरोध बड़ी सफलता के साथ कर लेते हैं लेकिन नीमच के इस खूंखार आतंकवाद केहमले की चिंता किसी को नही, क्या इस समस्या का हल निकलेगा या फिर मैं, आप, हम ,सब केवल कटवाते🐕🦺 ही रहेंगे और इंजेक्शन लगवाते रहेंगे पशुपालक दूध निकालने के बाद 🐄चारा खाने के लिए सड़कों पर उन्हें खुला छोड़ देते हैं हमारे चारा प्रेमी नागरिक उन्हे भरपूर प्रेम सड़कों पर करते हैं। क्यों नहीं हम खुले में या मैदान में इन पशुओं को चारा डालें ,ताकि सडकें मानव उपयोग हेतु रिजर्व रहे शहर का यातायात सुगम बना रहे *खेर छोड़ो सब ठीक है मेरे सहनशील भाइयों ,कोई भी परेशानी आवे तो आप ऐसे ही धैर्य के साथ सामना करते रहें भगवान सभी का भला करें सभी को यथायोग्य कहना शेष फिर मिलने पर विस्तृत चर्चा करेंगे। आप कुशल मंगल का समाचार देना सबको सन्मति दे भगवान,। आपका ही*.....🙏🌹