चंगेरा मंडी में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत
03 Mar 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। नई कृषि उपज मंडी चंगेरा में सोमवार को एक दुखद घटना सामने आई है, जहां करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज यादव (37) पिता नरसिंह यादव के रूप में हुई है, जो मंडी बघाना का निवासी था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनोज यादव पेशे से मिस्त्री थे और नई कृषि उपज मंडी चंगेरा में एक गोदाम की तीसरी मंजिल पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान, गोदाम के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उन्हें करंट लग गया। बताया जा रहा है कि करंट लगने से उनका एक पैर भी बुरी तरह झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही ईएमटी स्टाफ राहुल पाटीदार और पायलट अशोक मालवीय 108 एंबुलेंस से मौके पर पहुंचे और मनोज को नीमच जिला चिकित्सालय लेकर गए। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।इस हृदयविदारक घटना से परिवार में मातम छा गया है, वहीं स्थानीय लोगों में भी गहरा शोक व्याप्त है।