नयागांव। रामकुंड़ शिव मंदिर पर महाशिरात्रि पर दुर्लभ संयोग की वजह से भक्तों में उत्साह और उमंग देखा गया। बुधवार सुबह से ही भक्तों के दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया था। जहां श्रदालुओं ने मंदिर में पहुंचकर भगवान श्री महादेव के दर्शन कर उनकी विधिवत पूजा अर्चना की। शिव मंदिर में महादेव जी का अभिषेक कर फूलों से आकर्षक श्रंगार किया गया। मंदिर को फूलों से सजाया गया। संध्या 7 बजे महाआरती की गई । महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।