नीमच। 26 फरवरी बुधवार को महाशिवरात्रि पर नीमच के प्रसिद्ध श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ साक्षात मंदिर में विराजित रहेंगे और हर भक्तों के कष्ट दूर होंगे वहीं मनचाही मुरादें भी पूरी होगी। श्री किलेश्वर महादेव मंदिर ऐसा चमत्कारिक मंदिर है, जहां पर भक्तों के मन के भाव भोलेनाथ जान लेते है।महाशिवरात्रि के दिन दर्शन का विशेष महत्व होता है। शिवरात्रि पर बुधवार को मंदिर में आस्था का सैलाब उमडेगा। नीमच के चमत्कारिक श्री किलेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर भक्तों के लिए खास इंतजाम किए है। मंदिर परिसर आकर्षक विद्धुत साज सज्जा से मनोहारी दृश्य निर्मित हो गया है वहीं दूसरी और बगीचें में बहुरंगी फुव्वारें भक्तों के मन को मोह रहे है। महाशिवरात्रि पर बुधवार अलसुबह चार बजे से ही भगवान भोलेनाथ का जलभिषेक शुरू हो जाएगा। फुलों से राजसी श्रृंगार होगा, वहीं 56 भोग का आयोजन भी मंदिर समिति द्वारा रखा गया है। भक्तों की भीड को लेकर पुलिस प्रशासन ने वाहनों की पार्किंग से लेकर अन्य ट्रॉफिक व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। इस वर्ष महाशिवरात्रि पर श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पर अलग ही आलोकिक नजारा दिखाई दे रहा है, क्योंकि मंदिर परिसर में स्थित बगीचें हर किसी का मन मोह रहे है। दुधिया रोशनी व रंग—बिरंगे फव्वारें भालेनाथ की भक्ति में उत्साह का संचार कर रहे है। मंगलवार से तीन दिवसीय मेले की शुरूआत हुई, जिसमें खान—पान की स्टॉले, झूले—चकरियां सहित कई मनोरंजन के संसाधन है। मेले का समापन 27 फरवरी को होगा। इसके साथ ही मंगलवार से ही तीन दिवसीय लघु रूद्र यज्ञ की शुरूआत भी हो गई है। सुबह—शाम यज्ञ का आयोजन होगा। महाशिवरात्रि के दिन तो चमत्कारिक श्री किलेश्वर महादेव के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमडेगा। नीमच ही नहीं बल्कि कोसों दूर से भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्त आते है। सुबह से ही दर्शन का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जो देर रात तक चलता रहेगा। 101 क्विंटल फलिहारी खिचडी प्रसादी का वितरण—युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर द्वारा महाशिवरात्रि पर महाप्रसादी वितरित की जाएगी। 101 क्विंटल फलिहारी खिचडी प्रसादी का वितरण बुधवार दोपहर दो बजे से मंदिर परिसर में स्थित मुख्य द्वार पर शुरू हो जाएगा, जो देर रात तक चलेगा। युवाओं की टीम भक्तों की सेवा के लिए जुटी रहेगी। पुलिस ने किए कडे इंतजाम— कई मार्ग रहेंगे परिवर्तित — सीआरपीएफ द्रोण गेट से मंडी गेट नंबर 4 पुलिया तक चार पहिया वाहनों पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा। — जाजू कॉलेज के सामने से होकर ब्रहृमाकुमारी आश्रम की और से आने वाले मार्ग पर चारपहिया वाहन पर प्रतिबंध। — बघाना, रेलवे स्टेशन एवं लेवडा खडावदा से शहर की ओर आने—जाने वाले सामान्य वाहनों के लिए किलेश्वर मार्ग पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चौपडा चौराहे, चौकन्ना बालाजी होते हुए रेलवे स्टेशन की तरफ जा सकेंगे। — किलेश्वर मार्ग का वे ही उपयोग कर सकेंगे, जो शिवरात्रि पर श्री किलेश्वर मंदिर दर्शन के लिए पहुंच रहे है। — चार पहिया वाहनों और दोपहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था लहसुन मंडी के गेट नंबर 4 के मंडी प्रांगण में रखी गई है। — नगरपालिका मेला ग्राउंड, केंद्रीय स्कूल, ब्रहृमाकुमारी आश्रम, पुरानी नगरपालिका मैदान पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था रखी गई है।