यातायात पुलिस नीमच की अनूठी पहल,,,,,, यमराज और चित्रगुप्त ने दी लोगों को समझाइश,, नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ
16 Jan 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। यातायात विभाग द्वारा माह जनवरी में यातायात सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आम जनता को जागरूकता हेतु समझाइश नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। दिनांक 16 जनवरी 2025 गुरुवार को नीमच शहर के फ़ोर जीरो चौराहा पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें यमराज और चित्रगुप्त आकर्षण का केंद्र रहे। यमराज ने अपनी स्पष्ट शुद्ध हिंदी भाषा में बिना हेलमेट चलने वाले वाहन चालकों को समझाया। यातायात के नियमों की जानकारी दी।
यमराज की वेशभूषा में लोगों की आकर्षण का केंद्र रहे स्वांगधारी नए लोगों का जागरूकता के साथ-साथ मनोरंजन भी किया।
यातायात पुलिस नीमच द्वारा टैगोर मार्ग पर आने जाने वाले वाहन चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए जागरूक किया। नीमच की मुस्तैद जागरूक यातायात प्रभारी सुश्री उर्मिला चौहान के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन सफलतापूर्वक जारी है। सुश्री उर्मिला चौहान के नेतृत्व में प्रतिदिन जागरूकता हेतु कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है जिसमें उन्हें सफलता भी मिल रही है। उनके साथ में पूर्व यातायात प्रभारी एवं पुलिस विभाग की तेज तर्राट सूबेदार सोनू बडगूजर भी यातायात विभाग के सभी कार्यक्रमों में पूरी मुस्तैदी से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही हैं। या यूं कहें कि यातायात विभाग की दोनों महिला पुलिस अधिकारी मातृशक्ति,,,, की कार्यशैली का प्रदर्शन कर रहे हैं जिसमें दोनों कामयाब हैं। साथ ही सूबेदार धर्मेन्द्र सिंह गौर का आयोजन में सहयोग सराहनीय व प्रशंसनिय रहा। आज की कार्यवाही में यातायात पुलिस नीमच के समस्त स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।