नीमच । कृषि उपज मंडी के कारोबारी पुत्र के लापता होने की खबर सामने आई है। जिसकी चर्चा मंडी कारोबारी व आम लोगों से सामने आ रही है। लापता होने की शिकायत परिजनों ने बघाना थाने में की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंडी की एक फर्म के संचालक गौतम भंसाली का 32 वर्षीय पुत्र लोकेश भंसाली आज सुबह से लापता है । परिजन उससे संपर्क करना चाह रहे हैं मगर उसका मोबाइल बंद आ रहा है। उसकी संभावित स्थानों पर तलाशी के बाद परिजनों ने बघाना पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई है । शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर संबंधित मार्गो के कैमरे खंगाले। जिसमें पाया गया कि लापता हुए लोकेश ने रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की से टिकट लिया और वह प्लेटफार्म नंबर दो से उदयपुर तरफ जाने वाली ट्रेन में बैठा। इस लोकेशन के बाद पुलिस ने लापता लोकेश को खोजने राजस्थान की और