नीमच। मानवता की सेवा मे एक अच्छी पहल जैन सोश्यल ग्रुप की अध्यक्ष आशा सांभर ने बताया की मकर संक्रांति एक प्रमुख हिंदू त्योहार है अलग अलग राज्यों मे इसे अलग अलग तरह से जाना जाता है।  कोई पतंग उडाता है कोई गिल्ली डंडा कोई सतोलिया खेलते है । तिल गुड़ के लड्डू खाने व बांटने की परंपरा है। यह खुशहाली समृद्धि ओर भाईचारे का प्रतीक है।  यह त्योहार जीवन मे नयी उर्जा ओर सकारात्मकता लाता है।  ऐसे ही आज हमारे 2025-27 इलेक्ट अध्यक्ष डा.एम एल जैन साहब अपनी मातुश्री स्वर्गीय श्रीमती गट्टूबाई पति स्वर्गीय श्री रतनलाल जी सेहलोत की स्मृति मे मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर जैन सोश्यल ग्रुप उड़ान नीमच द्वारा राजीवनगर स्थित आंगनवाड़ी की संयोजिका मिसी बैरागी ने बताया आंगनबाड़ी मे आवश्यकता को ध्यान मे रखते हुए एक पेयजल टंकी प्रदान की गयी।  यह पेयजल टंकी स्वर्गीय श्रीमती गट्टूबाई पति स्वर्गीय श्री रतनलाल जी सहलोत की स्मृति मे उनके सुपुत्र श्री सागरमलजी सेहलोत श्री सुरेश कुमार जी सेहलोत एवं डा. एम.एल.जैन साहब द्वारा अपनी मातुश्री की पूण्यतिथी के अवसर पर प्रदान की गयी खुशियां बांटने से बढ़ती है ओर सामाजिक समरसता बदलाव प्रवाहित होता है इसको चरित्रार्थ किया डा.एम एल जैन साहब ने अपनी मातुश्री की पूण्यतिथी पर सभी बच्चों को ग्रुप द्वारा तिल-गुड़ के लड्डू बिस्किट व बच्चों को पतंग बांटी गयी। हम सभी दिल की गहराइयों से आपके पूरे परिवार को साधुवाद व शुभकामनाएं देते है आभार व्यक्त करते है आपका ये नेक काम जो की वहा पढ़ने वाले बच्चों के प्यास बुझाने मे सहयोगी बनेगीं बच्चों व बालिकाओं के साथ मनाने का निर्णय लिया यह न केवल एक विशेष अवसर था बल्कि आपने इन बच्चों के जीवन मे खुशियां ओर प्रेम बांटा आपके इस नेक कार्य ने बच्चों के चेहरो पर मुस्कान दी आपके मातुश्री को नमन करते हुए आशा करते है की आपका यह कदम दुसरों के लिए भी प्रेरणा बनेगा इस अवसर पर जैन सोश्यल ग्रुप उड़ान संरक्षक मुकेश आंचलिया ने सेहलोत परिवार की मातुश्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं प्रेषित की उड़ान ग्रुप का स्पोंसर ग्रुप यूनिक के संस्थापक अध्यक्ष दिलीप  डूंगरवाल ने संबोधित करते हुए। नये अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए मकर संक्रांति की बधाई दी ग्रुप संरक्षक प्रदीप धाकड़ द्वारा नये अध्यक्ष जैन साहब को बधाई देते हुए कहा की डा. साहब हमारे ग्रुप को नई ऊंचाईयां प्रदान करेगे। ऐसी शुभकामनाएं देते है सभी पधारे हुए अतिथियों का माला दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया नये इलेक्ट अध्यक्ष द्वारा भी संबोधित किया गया कार्यक्रम मे उपस्थित सागरमल सेहलोत सुरेशकुमार सेहलोत मंजु सेहलोत विजय कुमार चौधरी अशोक मुणेत शोभाराम  वीरवाल प्रदीप चौधरी यूनिक सचिव दिलीप चोधरी जैन सोश्यल उड़ान सचिव मधु धाकड़ कोषाध्यक्ष अजित सांभर संगिनी अध्यक्ष अनिता आंचलिया नये सत्र 2025-27 इलेक्ट अध्यक्ष भावना कांठेड़ सचिव विनिता कांठेड़ कोषाध्यक्ष लाडली बोड़ावत माया वीरवाल शिल्पा सेहलोत स्नेहलता सेहलोत गोरी सेहलोत किरण चौधरी आदि परिवार जन उपस्थित रहे उसके बाद ग्रुप द्वारा सभी को स्वल्पाहार कराया गया संचालन ग्रुप संरक्षक मुकेश जी आंचलिया ने किया। आभार सचिव मधु धाकड़ ने माना