ईश्वर आहूजा बने पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष
13 Jan 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच पूज्य सिंधी पंचायत के द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष 'मुखी' पद के लिए हुए चुनाव में ईश्वर आहूजा ने विजय प्राप्त की। चुनाव में कुल 1031 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें से ईश्वर आहूजा को 584 मत प्राप्त हुए, जबकि यशवंत पप्पू मोटवानी को 413 मत मिले। 34 मत खारिज किए गए। ईश्वर आहूजा ने 170 वोट से शानदार जीत दर्ज की। उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनकी जीत को ऐतिहासिक बताया है।