नीमच।जिले के मनासा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तस्कर को गिरफ्तार कर डोडा चूरा जप्त किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मनासा पर मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए खांडीया गणेश मंदिर के पास मनासा भाटखेडी रोड से आरोपी विनोद पिता प्यारा  कंजर उम्र 24 साल नि० चेची थाना बेगु जिला चित्तोडगढ राजस्थान के कब्जे वाली टाटा योध्दा वाहन के आरजे 27 जीसी 5033 में भरे 21 प्लास्टिक के कटटे में भरा कुल 03 क्विंटल 83 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त किया जाकर आरोपी के विरूध्द धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजिबध्द कर विवेचना में लिया गया है आरोपीयों से डोडाचुरा के संबंध में पुछताछ जारी है।