ग्रीनको कंपनी में काम करते मिक्सर में फंसे युवक की मौत
11 Jan 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। जिले के मनासा विकास खंड अंतर्गत रामपुरा क्षेत्र के ग्राम खिमला में विद्युत पॉवर प्लांट कंपनी, ग्रीन को प्राइवेट लिमिटेड द्वार निर्माण किया जा रहा है। पेटी कांटेक्ट पर जारी इस निर्माण के दौरान एक युवक मिक्सर में फंस कर बुरी तरह से घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खिमला में विद्युत पावर प्लांट कंपनी, ग्रीनको प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विद्युत प्लांट का निर्माण कार्य जारी है। इसी के तहत कंपनी द्वारा निर्माण कार्य का पेटी कांटेक्ट के आधार पर कई कंपनियों को ठेका दिया जाकर कार्य करवाया जा रहा है। जिसमें कार्य करने वाली आईटीआई कंपनी में कार्यरत जितेंद्र पिता जगदीश परिहार उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम काकड़, जिला शिवपुरी कार्य के दौरान मिक्सर मशीन में फंस गया था, जिसे गंभीर स्थिति में बीते दिवस शासकीय अस्पताल रामपुरा ले जाया गया। जहां से उसे नीमच रेफर किया गया था, नीमच में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उदयपुर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान जितेंद्र की मृत्यु हो गई। जिसके बाद उसके शव को उदयपुर हॉस्पिटल में ही पोस्टमार्टम किया गया है।