पानी की टंकी में गिरने से 3 वर्षीय बालक की मौत
11 Jan 2025
NEEMUCH NEWS
मनासा। कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के सुवासरा बुजुर्ग में कल एक तीन वर्षीय बालक की घर में स्थित पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार कालू पिता मुकेश भील अपने बाड़े में खेल रहा था इस दौरान वह सीमेंट टंकी में जा गिरा, परिजन उसे मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।