नीमच। शहर के समीप गिरदौड़ा गांव में बीती शाम को एक दुखद दुःखद घटना घटी, जिसमें एक 56 वर्षीय मजदूर की चार पहिया वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक का नाम सोहन सिंह पिता मोहन सिंह कछावा जाति राजपूत है। सोहन सिंह नीमच सिटी थाना अंतर्गत गिरदौड़ा गांव का निवासी था और वह प्रतिदिन कनावटी से मजदूरी करके साइकिल पर अपने घर गिरदौड़ा लौट रहा था। घटना बीती शाम करीब 7:30 बजे की है, जब गिरदौड़ा के इंट भट्टों के पास मर्सिडीज कार (क्रमांक MP 09 CQ 6550) ने सोहन सिंह को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सोहन सिंह को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से नीमच के जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया और बोरखेड़ी टोल पर अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दे की मृतक सोहन सिंह की तीन बेटियां हैं, और सोहन सिंह रोजाना सायकल से कनावटी काम करने आता था और अपने परिवार का पालन पोषण करता था।  नीमच सिटी पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।