एसपी ने उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वालों को किया सम्मानित
07 Jan 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कोविड-19 महामारी के दौरान खुद की जान हथेली पर रख संक्रमितों का जीवन बचाने में लगे रहे कोरोना योद्धाओं का पुलिस कंट्रोल रूम पर सम्मान समारोह किया। पुलिस मुख्यालय भोपाल से नीमच में कोविड-19 महामारी में उत्पन्न संकट के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 303 अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए प्रशस्ति पत्र व पदक प्रदान किए। प्रथम चरण में रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभागृह में 25 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान किया गया।शुरू में एसपी अंकित जायसवाल, एएसपी नवलसिंह सिसौदिया, सीएसपी अभिषेक रंजन ने सरस्वती माता की पूजा-अर्चना की। उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा निकिता सिंह, शब्बीर मेव, विकास पटेल, विजय सागरिया,मनोजसिंह चौहान, जितेन्द्र वर्मा, भूरालाल भाभर,भुवानसिंह गोरे,उर्मिला चौहान,सौरभ शर्मा, निलेश अवस्थी, भीम सिंह सिसौदिया, शिव रघुवंशी, धर्मेंद्रसिंह गौर, सुरेश सिसौदिया, एम. भानुप्रताप राठौर, शशिकला चौहान, भेरूसिंह शक्तावत, प्रदीप शिन्दे, कमलसिंह चौहान, प्रणव तिवारी, महेन्द्रसिंह तोमर एवं प्रीति कंडारा को एसपी ने सम्मानित किया।