बैरागी समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता का फायनल कल रविवार को
04 Jan 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच । वैष्णव बैरागी समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता का फायनल आज सुबह 9 बजे से पुलिस लाईन ग्राउंड पर खेला जाएगा।
लीग संयोजक एडवोकेट युगलकिशोर बैरागी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को प्रतियोगिता में लीग मुकाबले खेले गए जिसमे पहला मुकाबला सोश्यल ग्रुप व बैरागी ब्रदर्स खोर के मध्य खेला गया जिसमें बैरागी ब्रदर्स खोर विजेता रही वही दूसरा मैच पिंटू इलेवन व जयसिंगपुरा के मध्य खेला गया जिसमें पिंटू इलेवन विजेता रही, तीसरा लीग मैच बंटी इलेवन व वैष्णव ब्रदर्स नागदा के मध्य खेला गया जिसमें वैष्णव ब्रदर्स नागदा विजेता रही व अंतिम लीग मैच हरकियाखाल व बामनिया के मध्य रहा जिसमे काफी रोमांचक मैच में हरकियाखाल ने जीत दर्ज की । इस अवसर पर वरिष्ठ समाजजन की उपस्थिति में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच प्रदान किये गए । प्रतियोगिता के सेमीफाइनल फायनल व फायनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे ।