ब्लॉक कांग्रेस नीमच ग्रामीण कार्यकर्ता मिलन समारोह मालखेड़ा में सम्पन्न,कायकर्ताओं के जोश-जज्बा और जुनून से कांग्रेस का परचम फिर देश में लहरायेगा, हर्ष विजय गेहलोत
31 Dec 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच। ब्लॉक कांग्रेस नीमच ग्रामीण का कार्यकर्ता मिलन समारोह ग्राम मालखेड़ा में सम्पन्न हुआ। नीमच जिला कांग्रेस प्रभारी हर्ष विजय गेहलोत पूर्व विधायक व किसान नेता डी.पी. धाकड़ व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया का नीमच ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष बलवन्त पाटीदार, दारू के रघुनंदन पाटीदार, मालखेड़ा के पवनगिर गोस्वामी, अशोक गोस्वामी ने पुष्पमालाओं से स्वागत अभिनंदन किया।कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएँ रखी व नये लोगों को पार्टी में मौका दिया जावे ऐसी अपेक्षा रखी। श्री गेहलोत व धाकड़ ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि पहले जो हुआ उसको भूल जाओं आगे हम किस तरह पार्टी को मजबूत कर सकते हैं इस पर विचार रखों। नीमच प्रभारी हर्ष विजय गेहलोत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हार-जीत सिक्के के दो पहलू हैं। हार से निराशा हमारे पास फटकी भी नहीं है वरन् कार्यकर्ताओं के जोश-जज्बा और जुनून से कांग्रेेस का परचम फिर देश में लहरायेगा।
सहप्रभारी डी.पी. धाकड़ ने कहा कि वक्त का तकाजा हैं कि हम सब मिलकर कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प ले। किसानों और आम आदमी की समस्याओं को उठाकर उनको हल करवाये।
नीमच जिलां कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि महिलाओं को पंचायत, जिला पंचायत, पार्षद व नगर पालिकाओं में पदों का आरक्षण हो चुका है उसके मान से हमें महिलायें चुनाव लड़वाते समय नहीं मिलती है हमें अभी से ही इस कोशिश में लग जाना चाहिए उन महिलाओं को आगे लाना चाहिए जो पार्टी का नेतृत्व कर सकती हो। कार्यक्रम को पूर्व विधायक नन्दकिशोर पटेल, डॉ सम्पतस्वरूप जाजू, जिला पंचायत सदस्य तरूण बाहेती, जिला अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नीमच ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलवन्त सिंह पाटीदार ने किया व आभार मनीष गिर गोस्वामी ने माना।