सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु घाणावार तेली समाज की बैठक संपन्न
29 Dec 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच। महामाया भादवामाता के प्रांगण में आगामी 10 मई 2025 को 19 वें सामूहिक विवाह सम्मेलन को संपन्न करने हेतु स्वजातीय बंधुओं की बैठक संपन्न हुई जिसमें वर-वधु प्रतिपक्ष से ₹11000 राशि लेना तय हुआ। विवाह सम्मेलन को सफल बनाने हेतु दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग राशि प्रदान की। विवाह समिति के अध्यक्ष मदनलाल जी पंचोली व स्वजाति बंधु नाथूलाल जी पंचोली प्रकाशचंद्र जी मेनारिया श्यामलाल जी अस्तोलिया सुरेश जी बाथरा राजमल जी डगवार राजमल जी सरतलिया कन्हैयालाल जी दशोरा प्रकाश जी रायवाल गोपाल जी मंगरुंडीय सत्यनारायण जी पांडियार अशोक जी हुंवासिया जसवंत जी हुंवासिया सुभाष जी दशोरा रवि हलवाई पप्पूलाल डूंगरिया आदि स्वजाति बंधु उपस्थित थे। विवाह समिति अध्यक्ष द्वारा समाज बंधुओ से अधिक से अधिक सहयोग करने का निवेदन किया।उक्त जानकारी राजेश हुंवासिया डीकेन द्वारा दी गई।