केसरपुरा कानका फोर लाईन के बीच में कार और बाईक की भिड़ंत,एक की मौत दो घायल ,
14 Oct 2024
NEEMUCH NEWS
नयागांव। बीती रात्रि मे नयागांव चौकी क्षेत्र के कानका और केसरपुरा के बिच कार नंबर एम पी 43 झेड जी 8152 ने बगैर नंबर की मोटर सायकिल को अपनी चपेट मे ले लिया इस सड़क दुर्घटना मे मोटर सायकिल चालक शोकिन पिता राधेश्याम सरगरा 45 वर्ष निवासी खोर की मौत हो गई। वही शुभम पिता अशोक सरगरा 20 वर्ष, लाभचंद पिता वरदीचंद तेली 36 वर्ष निवासी कानका घायल हो गये घटना की सूचना पर से नयागांव पुलिस मौके पर पहुँची और मृतक और घायलों को जिला चिकित्सालय लाये जहाँ मृतक को मर्चुरी रूम मे रखवाया जिसका आज पोस्टमार्टम किया जायेगा वही घायलों का उपचार किया जो दोनों खतरे से बाहर बताये गये । नयागांव पुलिस ने मौके से कार और मोटर सायकिल को क्षतिग्रस्त अवस्था मे जप्त कर फरार कार चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर मामला जाँच मे लिया मौके पर मौजूद जाट ढाबे वाले ने बताया कार तेज स्पीड मे आ रही थी तभी स्पीडब्रेकर के कारण अनियंत्रित होकर सामने से आ रही मोटर सायकिल को चपेट मे ले लिया घटना के बाद कार मे सवार तीनों लोग कार से कूदकर भाग गये पुलिस कार नंबर के आधार पर कार मालिक की जानकारी निकाल रही हैं