नीमच। मां की आराधना के पावन पर्व नवरात्रि के अवसर पर गुरुवार को गणपति नगर व त्रिमूर्ति नगर के बीच खेल मैदान परिसर में स्थित मां शीतला माता मंदिर परिसर में पहले दिन से ही गर्बाेत्सव की धूम प्रारंभ हो गई है। नव दुर्गा महिला मंडल द्वारा आयोजित गर्बाेत्सव में क्षेत्र की महिलाएं बड़ चडकर हिस्सा लेकर मां की आराधना कर रही है। उत्साह वर्धन करने अतिथि के रूप में पहुंचे वार्ड 7 की पार्षद श्रीमती सुमित्रा पोरवाल, वार्ड 8 के पार्षद दुर्गाशंकर भील, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश पोरवाल, गोपालसिंह जी सिसोदिया आदि उपस्थित रहे। दोनो पार्षद ने नवरात्रि की बधाई देकर अपने उद्बोधन में कहा कि वे मंदिर परिसर व खेल मैदान परिसर में जनहित की आवश्यक सुविधा के लिए हमेशा तैयार है। नवदुर्गा महिला मंडल की मांग पर पार्षदों ने समस्या निदान की बात कही। इस अवसर नव दुर्गा महिला मंडल की सदस्याओ सहित बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित थे।