भादवामाता में शारदीय-नवरात्रि घटस्थापना शुभ मुहूर्त के साथ शुरु होगी
02 Oct 2024
NEEMUCH NEWS
भादवामाता। सुप्रसिद्ध-आरोग्य तीर्थस्थल महामाया भादवामाता के दरबार में शारदीय-नवरात्रि महापर्व शुभ संयोगों के साथ शुरू हो रहा है। यहां घटस्थापना शुभ अभिजीतमुहूर्त 11.46 के साथ विधिवत रुप से प्रारंभ हो जाएगी। इस दरबार में यहां के पुजारी जन व जिले के नवागत कलेक्टर-हिमांशु चंद्रा एसडीएम-डॉ.ममताखेड़े,तहसीलदार-पटेलसा,ना.तह.कविता कड़ेला व विधायक, दिलिपसिंहपरिहार एवं जिला-पंचायत के अध्यक्ष पटेल- निरंजन/देवीलाल नागदा अन्य जनप्रतिनिधियों व समाजसेवी की मौजूदगी में माँभादवा के स्थल पर घटस्थापना महाआरती के साथ शुरू होगी।इसके बाद मंदिर पर ध्वजा लगाई जाएगी। इसी प्रकार से यहां माँभादवा के दरबार में श्रद्धालुजन बड़े ही आस्था के साथ मांता का जयकारों के साथ माँ की पवित्र चोखट पर अपना शीश नवाकर आर्शीवाद के साथ सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना करेगें। व यहां पर आचार्य पं.चतुर्भुज जी (शास्त्री)पं.पुरुषोत्तम शर्मा, पं.घनश्याम(शास्त्री)आदिब्राह्मण पंडितों के द्वारा भी माँदुर्गासप्तशती के पाठ भी शुरू हो जाएंगे। विशेष-और यहां पर शारदीय नवरात्रि मेले का आगाज भी हो जाएगा। इस पुण्य धरा पर चलने वाला यह शारदीय-नवरात्रि मेला 3अक्टूबर,गुरुवार से 12अक्टूबर तक जारी रहेगा। यहां पर मेले का मुख्य आकर्षण महाअष्टमी का हवन जो 11अक्टूबर शुक्रवार रात्रि में सम्पन्न होगा। इसी प्रकार से यहां पर शासन प्रशासन द्वारा अति आवश्यक रुप से व्यवस्था की गई है। व इस नवरात्रि मेले में सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए यहां पर पुलिस जवान भी तेनात रहेंगे।