नीमच - ग्राम पंचायत बामनिया के अंतर्गत आने वाले स्कूल के विद्यार्थियों की समस्या के बारे में गांव की सरपंच सजक होकर उस समस्या को हल करने के लिए पहल कर रही है। उनके द्वारा समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण किया जाता है। जिसके तहत शाम 4:30 बजे ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले दोनों स्कूल के सभी शिक्षकों से सरपंच श्रीमती गोपाल बाई बालमुकुंद पाटीदार ने चर्चा कर विद्यालय में अगर कोई समस्या हैं । उसके बारे में जानकारी ली। जिसमें मुख्य समस्या अतिक्रमण का स्कूल के आसपास होना पाया गया। उसे मार्ग पर आने जाने वाले विद्यार्थियों को परेशानी नहीं उठानी पड़े इस बात पर जोर दिया। एवंम बच्चों के स्कूल प्रवेश से कोई वंचित नहीं रहे इसके बारे में भी विद्यालय के सभी शिक्षकों से चर्चा कर कर विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने को कहा गया। इस अवसर पर विद्यार्थी व स्टाफ मौजूद थे।